फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTC recruitment 2022: दिल्ली परिवहन निगम में सैकड़ों पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Wed, 04 May 2022 12:44 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DTC recruitment 2022: दिल्ली परिवहन निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक फोरमैन, सहायक फिटर और सहायक इलेक्ट्रीशियन (आर एंड एम) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 357 हैं। 
विज्ञापन
DTC recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DTC recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका सामने है। जो आज समाप्त हो जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम में सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन दिल्ली परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। 

विज्ञापन

DTC recruitment 2022: इन पदों पर मिलेगी भर्तियां
दिल्ली परिवहन निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक फोरमैन, सहायक फिटर और सहायक इलेक्ट्रीशियन (आर एंड एम) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 357 हैं। 

DTC recruitment 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 357
  • सहायक फोरमैन- 112
  • सहायक फिटर- 175
  • सहायक इलेक्ट्रीशियन (आर एंड एम) - 70
 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग और आईटीआई की डिग्री मांगी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वसे उम्मदवारों की आयु-सीमा 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिल्ली परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

DTC recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें