रिक्ति विवरण और अंतिम तिथि
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने कुल 863 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया है। आवदेन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी और 20 दिसंबर आवेदन करने का आखिरी दिन है। उम्मीदवारों का चयन वन टियर और टू टियर परीक्षा योजना के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।