फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी दिन; जल्दी करें

Sun, 19 Nov 2023 12:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CBI Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में विशेषज्ञ श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में नीचे दिए लिंक से आवेदन कर दें।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक - फोटो : Central Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Central Bank Of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में विशेषज्ञ श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आज यानी 19 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट - Centralbankofindia.co.in/en/recruitments पर जाकर अप्लाई और सबमिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की 192 रिक्तियां भरी जाएंगी।
  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल V: 1
  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल III: 6
  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल II: 73
  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल I: 15
  • रिस्क मैनेजर स्केल V: 1
  • रिस्क मैनेजर स्केल IV: 1
  • रिस्क मैनेजर स्केल I: 2
  • वित्तीय विश्लेषक स्केल III: 5
  • वित्तीय विश्लेषक स्केल II: 4
  • लॉ ऑफिसर स्केल II: 15
  • क्रेडिट ऑफिसर स्केल II: 50
  • सीए-वित्त एवं लेखा/जीएसटी/इंड एएस/बैलेंस शीट/कराधान स्केल II: 3
  • सुरक्षा अधिकारी स्केल I: 15
  • लाइब्रेरियन स्केल I: 1

होगा साक्षात्कार और लिखित परीक्षा

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार और एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में होने की संभावना है।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये+जीएसटी का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 रुपये+जीएसटी आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें