डीआरडीओ में वैज्ञानिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी, जबकि पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 तक है। डीआरडीओ योग्य और अनुभवी पेशेवरों को इन पदों पर नियुक्त करना चाहता है। जिसके लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
DRDO Vacancy रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डीआरडीओ के तहत वैज्ञानिक 'सी', वैज्ञानिक 'डी', वैज्ञानिक 'ई' और वैज्ञानिक 'एफ' के लिए कुल 51 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं।
-
वैज्ञानिक 'सी - 27 रिक्तियां
-
वैज्ञानिक 'डी' - 8 रिक्तियां
-
वैज्ञानिक 'ई' - 14 रिक्तियां
-
वैज्ञानिक 'एफ' - 2 रिक्तियां
DRDO Vacancy शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
उम्मीदवारों के पास प्रथम श्रेणी बीई/बी होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में टेक/मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही वैज्ञानिक एफ के लिए 13 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जबकि वैज्ञानिक ई के लिए 10 वर्ष, वैज्ञानिक डी के लिए 07 वर्ष और वैज्ञानिक सी के लिए 03 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।