DRDO Recruitment 2022: ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
जिन उम्मीदवारों के पास रेगुलर माध्यम से स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस (2019, 2020) की योग्यताएं हैं, वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। स्नातकोत्तर की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं हैं। उम्मीदवारों का चयन अकादमिक मेरिट, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
DRDO Recruitment 2022: 150 पदों पर होंगी भर्तियां
रिसर्च सेंटर इमरत अपरेंटिस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और योग्यता मानदंडों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
DRDO Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?
ग्रेजुएट अपरेंटिस - 9000 प्रति माह
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - 8000 प्रति माह
ट्रेड अपरेंटिस - सरकारी नियमों के अनुसार
DRDO Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 22 जनवरी, 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 7 फरवरी, 2022
DRDO Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या - 40
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या- 50
ट्रेड अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या- 60
DRDO Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcilab.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।