फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर निकालीं भर्तियां, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Sun, 23 Jan 2022 02:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस भर्ती की जानकारी साझा की है। आयोग ने बताया कि ग्रुप सी प्रारंभिक परीक्षा, सिविल जज जूनियर लेवल और मजिस्ट्रेट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
MPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Recruitment 2021: सरकारी अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने ग्रुप सी प्रारंभिक परीक्षा, सिविल जज जूनियर लेवल और मजिस्ट्रेट भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।  जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर  नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे पढ़ सकते हैं और अपना आवेदन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

MPSC Recruitment 2021: आयोग ने दी जानकारी
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस भर्ती की जानकारी साझा की है। आयोग ने बताया कि ग्रुप सी प्रारंभिक परीक्षा, सिविल जज जूनियर लेवल और मजिस्ट्रेट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती से जुड़ी जानकारी, पदों के अनुसार आवेदन की आखिरी तारीख आदि के बारे में अधिक जानकारी अलग से दी जाएगी। 

हालांकि, एमपीएससी ने अबतक आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को जारी नहीं किया है। यह जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। आयोग की ओर से आज राज्य में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। 400 अंकों के लिए यह परीक्षा दो पेपर की होगी और इनमें सामान्य अध्ययन और सी-सैट शामिल होंगे।
विज्ञापन

MPSC Recruitment 2021: MPSC Recruitment 2021: कैसे कर सकेंगे अपना आवेदन?

नोटिफिकेशन उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें