DRDO CEPTAM 2019: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी डीआरडीओ ने सेंटर फॉर पर्सनल टेलेंट मैनेजमेंट परीक्षा तिथि जारी कर दी हैं। आपको बता दें कि ये तिथि डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर परीक्षा की तिथियों की जांच कर सकते हैं। या नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उन्हें बता दें कि ऑफिशिN वेबसाइट पर जारी हुए नोटिस के आधार पर सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट परीक्षा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2019 तक आयोजित की जाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनके लिए एडमिट कार्ड दो हफ्ते पहले से जारी हो गया। बता दें कि परीक्षा गो शिफ्ट्स में आयोजित होगी।
डीआरडीओ ने हाल ही में 351 टेक्निशियन के पदों को भरने के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। जिसके लिए सैकड़ों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून को शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 26 जून 2019 रखी गई थी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को समय पर ही डाउनलोड करें वरना वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। बता दें कि ऐडमिट कार्ड पर आवेदक नाम, परीक्षा केंद्र स्थान, समय आदि की जानकारी मौजूद है।
ये भी पढ़ें- पटवारियों के 1195 पद भरेगी हिमाचल सरकार, यहां जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।