DHS Assam परीक्षा के दौरान प्रवेश-पत्र जरूरी
आधिकारिक सूचना के अनुसार, डीएचएस असम परीक्षा तिथि 22 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है। परीक्षा दोपहर एक बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा और निर्धारित समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा।
DHS Assam परीक्षा की अंक योजना
डीएचएस असम ग्रेड भर्ती परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा MCQ प्रारूप में आयोजित की जाएगी और इसमें एक-एक अंक के 100 प्रश्न होंगे। कुल अंक आवंटन सामान्य अंग्रेजी के लिए 25 अंक, सामान्य गणित के लिए 25 अंक और सामान्य ज्ञान के लिए 50 अंक, ऐसे कुल मिलाकर 100 अंक का पेपर होगा।