जॉब्स
- फोटो : Social Media
आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च
जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति (DHFWS) बसीरहाट में निकली इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च रखी गई है। योग्य उम्मीदवार हर हाल में 15 मार्च से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें। कुल 24 रिक्तियों में से 6 रिक्तियां स्टाफ नर्स की हैं और दो रिक्तियां हॉस्पिटल अटेंडेंट की हैं। वहीं, तीन रिक्तियां फुल टाइम मेडिकल ऑफिस और एक-एक रिक्तियां मेडिकल ऑफिसर, कार्यकारी सहायक, काउंसलर, साइकियाट्रिक नर्स, पीयर सपोर्टर, जिला प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कॉर्डिनेटर, लैबोरेट्री टेक्निशियन आदि की हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। नीचे अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।
डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें-ITI पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 400 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन