फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Ministry Recruitment: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय में नौकरी का मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन 

Thu, 17 Mar 2022 03:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Defence Ministry Recruitment: इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इसके बाद कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसकी अवधि 2 घंटे की होगी।
विज्ञापन
Defence Ministry Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Defence Ministry Recruitment: सरकारी नौकरी की राह देश रहे 12वीं पास युवाओ के लिए खुशखबरी सामने आई है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से एलडीसी, स्टोरकीपर- II और सिविल ट्रेड इंस्ट्रक्टर आदि के 52 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए विज्ञापन को 12 से 18 तारीख के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। 

विज्ञापन

Defence Ministry Recruitment: पात्रता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास में कंप्यूटर और टाइपिंग का पूर्ण ज्ञान एवं इसी से संबंधित कार्य में कम-से-कम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में नियमानुसार छुट निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

Defence Ministry Recruitment: चयन प्रक्रिया 
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इसके बाद कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसकी अवधि 2 घंटे की होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। एलडीसी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन

Defence Ministry Recruitment: आवेदन की अंतिम तिथि 
रक्षा मंत्रालय के अधिकारिक निर्देश के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने के 30 दिन बाद तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 11 अप्रैल, 2022 से पहले तक अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को भर कर मुख्यालय, बंगाल इंजीनियर समूह और केंद्र, रुड़की 247667 के पते पर भेज दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें