फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Result 2021: सीटेट परीक्षा परिणाम में हो रही देरी, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा

Mon, 28 Feb 2022 04:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET Result 2021: सीटेट परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम इस महीने के आखिर तक जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE CTET Result 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET Result 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट 2021 के परीक्षा परिणाम जारी होने में हो रही देरी के कारण अब छात्रों का सब्र जवाब दे रहा है। इसे लेकर छात्र सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। छात्र ट्विटर पर सीबीएसई को टैग कर के परिणाम जल्द से जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। छात्र  #CBSEResults #ctetresult का हैशटैग प्रयोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

CTET Result 2021: 15 फरवरी को जारी होने थे परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट 2021 के परिणाम 15 फरवरी को जारी किए जाने थे। हालांकि, अब तक यह जारी नहीं हुए हैं और न ही बोर्ड की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख या सूचना जारी नहीं की गई है। सीटेट परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम इस महीने के आखिर तक जारी हो सकते हैं।  

CTET Result 2021: उत्तर कुंजी हो चुकी है जारी
सीबीएसई की ओर से सीटेट 2021 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया गया है। छात्रों को इस उत्तर कुंजी पर 4 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाने हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं दी जाएगी।

CTET Result 2021: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

छात्र सीटेट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CTET Dec 2021 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

CTET Result 2021: डिजिलॉकर पर अपलोड होंगे सर्टिफिकेट
सीटेट परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र और स्कोरकार्ड डिजिटल लॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा जल्द ही इन्हें डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें