परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर की सीबीएसई सीटीईटी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। संभावना है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2021 का रिजल्ट मार्च महीने में जारी किया जा सकता है। इस बीच, बोर्ड ने सीटीईटी भर्ती के लिए हुई परीक्षा की आसंर की जारी कर दी है। इस आंसर की से असंतुष्ट कोई भी उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए 19 फरवरी से 21 फरवरी, 2021 तक का समय निर्धारित किया गया है।
बता दें कि निर्धारित समयसीमा के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा। इसके लिए इस साल भी प्रति सवाल 1000 रुपए का शुल्क के लिए लिया जा रहा है। यह शुल्क वापस नहीं होगा। सीटीईटी की आंसर की पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
इतना स्कोर जरूरी
बता दें कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक है। सीटीईटी परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड और सीटीईटी परीक्षा का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। गौरतलब है कि जुलाई, 2020 में सीटीईटी परीक्षा कोरोना महामारी के कारण स्थगित होने के कारण इसे 31 जनवरी, 2021 को आयोजित की किया गया था।