CSL Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में जारी हुई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
CSL Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
- सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन) के लिए पदों की संख्या- 6 पद
- जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए पदों की संख्या- 4 पद
- जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (एबीएपी) के लिए पदों की संख्या- 1 पद
- लेबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल) के लिए पदों की संख्या- 1 पद
- लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल) के लिए पदों की संख्या- 1 पद
- स्टोर कीपर के लिए पदों की संख्या- 4 पद
- जूनियर कमर्शियल असिस्टेंट के लिए पदों की संख्या- 2 पद
- असिस्टेंट के लिए पदों की संख्या- 7 पद
- वेल्डर सह फिटर (वेल्डर / वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), प्लंबर, मैकेनिक मोटर वाहन, फिटर, शीट मेटल वर्कर) के लिए पदों की संख्या- 206 पद
- फिटर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए पदों की संख्या- 16 पद
- शिपराइट वुड के लिए पदों की संख्या- 3 पद
CSL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड भर्ती में आवेदकों से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा मांगे गए हैं। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है।
CSL Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन
CSL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के लिए- 400 रुपये
- एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए- निशुल्क
CSL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें। इसके बाद बताए गए प्रारूप में दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा करें। उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।