रिक्ति विवरण
सीएसआईआर सीसीएमबी भर्ती अभियान संगठन में 69 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है -
- जूनियर स्टेनोग्राफर: 5
- तकनीशियन (1): 40
- तकनीकी सहायक: 18
- तकनीकी अधिकारी: 5
- वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी/चिकित्सा अधिकारी: 1
आयु सीमा
सीएसआईआर सीसीएमबी भर्ती में जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। तकनीशियन और तकनीकी सहायक पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (1)/चिकित्सा अधिकारी पद के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ccmb.res.in के माध्यम से 20 जनवरी 2024 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 29 जनवरी तक जमा करनी होगी।