CSBC Fireman PET Admit Card: कब होगी पीईटी परीक्षा?
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की ओर से बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 08 नवंबर से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा की तारीख उनके प्रवेश पत्र पर दी गई है। बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में कुल 11901 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की थी। ये पीईटी में शामिल होंगे।
CSBC Fireman PET Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड/CSBC की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 2380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 893 पद महिलाओं के लिए हैं और 1487 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
CSBC Fireman PET Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।
CSBC Fireman PET Admit Card: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।