फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO recruitment 2022: स्टेट बैंक पीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Wed, 12 Oct 2022 02:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पीओ भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1673 निर्धारित की गई है। इनमें से 1600 पद रेगुलर और 73 पद बैकलॉग के हैं।
विज्ञापन
SBI po Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना बैंक की जॉब हासिल करने का है तो आपके लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जमा कर लें। आइए जानते हैं भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर में....

विज्ञापन

आज है आवेदन की आखिरी तारीख
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई पीओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को इस बात का पता होना चाहिए कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 12 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। पीओ भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर, 2022 से शुरू हुए थे। किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

इतने पदों पर है भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पीओ भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1673 निर्धारित की गई है। इनमें से 1600 पद रेगुलर और 73 पद बैकलॉग के हैं। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। 

भर्ती से जुड़ीं अहम तिथियां
  • नोटिफिकेशन जारी हुए- 21 सितंबर, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू- 22 सितंबर, 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 12 अक्तूबर, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र- दिसंबर पहले हफ्ते में
  • प्रारंभिक परीक्षा होगी- 17 से 20 सितंबर, 2022
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career में जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे सबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें