फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admit Card: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक जारी, 12 सितंबर से कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 11 Sep 2023 07:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police Constable Admit Card 2023: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, बिहार (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, 2023 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का लिंक जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police Constable Admit Card 2023: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, बिहार (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, 2023 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का लिंक जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 12 सितंबर को सुबह 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

दो पालियों में परीक्षा 

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 01, 07 और 15 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। परीक्षार्थी 12 सितंबर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 21,391 बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को भरना है।

ऐसी होगी चयन प्रक्रिया

सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शामिल होगी। आवेदकों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। अंतिम चयन पीईटी में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा, हालांकि शारीरिक परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें