पात्रता मापदंड
सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10+2 या समकक्ष परीक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदन जमा करने के लिए उन्हें सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट http://www.crpfindia.com और www.crpf.nic.in पर जाना होगा। यहां से आवेदन भरकर भेजना होगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं और जानकारी प्राप्त करें।