फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Recruitment 2023: इस सूबे में साढ़े 12 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Mon, 08 May 2023 04:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ में 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
CG Teacher recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षकों के 12,489 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मई, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 06 जून 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन



छत्तीसगढ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि युवाओं के हित में एक और बड़ा फैसला। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। व्यापमं भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।  

CG Teacher Recruitment शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के मुताबिक अलग-अलग है। 

सहायक शिक्षक- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा या समकक्ष। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से D.Ed/B.Ed/D.El.Ed, टीईटी पेपर I पास होना अनिवार्य है।

शिक्षक- संबंधित विषयों और कुल मिलाकर कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से D.Ed/B.Ed/D.El.Ed डिग्री। टीईटी पेपर II उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

लेक्चरर- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण। बी.एड होना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ST/SC वर्ग के लिए 5 वर्ष और OBC वर्ग के लिए 3 वर्ष की आयु में छूट प्रदान की गई है।

CG Teacher Recruitment ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीजी व्यापम शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

  • खुद को रजिस्टर करें और आवेदन पत्र भरें।

  • अपने दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें 


 

विज्ञापन

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया "भर्ती जारी... 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती 6,285 सहायक शिक्षकों, 5,772 शिक्षकों और 432 व्याख्याताओं के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 06 मई से भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, व्यापमं से ली जाएगी परीक्षा। नियुक्ति आदेश जल संसाधन विभाग में 352 सब-इंजीनियरों की भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें