Chhattisgarh Police SI Bharti 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एसआई के पदों पर हो रही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन का आज यानी 19 जनवरी 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आज ही आवेदन कर लें। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा।
CG Police SI Recruitment इन पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के अलावा जिन पदों पर भर्ती होनी है,उनमें सूबेदार, उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) और उपनिरीक्षक (रेडियो) के पद शामिल हैं।
Chhattisgarh Police SI Recruitment 2023 इन सेंटर्स पर परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यापम के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए सुबह दस बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच संभागीय मुख्यालयों जिनमें अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में बनें सेंटर्स पर होगा।