फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Recruitment: इस राज्य के हाईकोर्ट में निकली भर्ती, जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

Sat, 07 Oct 2023 08:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CG High Court Recruitment: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JOBS - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG High Court Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

CG High Court Recruitment आयु सीमा

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सीजी एचसी बिलासपुर सहायक ग्रेड एजी III 2023 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

CG High Court Recruitment रिक्तियों का विवरण

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में 143 पदों पर भर्ती की प्रकिया चल रही है। नीचे आप कैटेगरी वाइज पदों का विवरण देख सकते हैं।

  • सामान्य 72 पद

  • एससी 23 पद

  • एसटी 28 पद

  • ओबीसी 20 पद

CG High Court Recruitment वेतन

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों का वेतन  19500 से 62000 रुपये प्रति माह होगा।

विज्ञापन

CG High Court Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आईटीआई या किसी समकक्ष बोर्ड/विश्वविद्यालय से 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स भी होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें