फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 14 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती, पूरी जानकारी पढ़िए

Mon, 02 Aug 2021 01:02 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

छत्तीसगढ़ सरकार 14 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगी। इस बात की जानकारी हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने शिक्षकों की इस सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार 14 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगी। इस बात की जानकारी हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने शिक्षकों की इस सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। ये भर्तियां स्कूल शिक्षा विभाग के तहत होंगी। इन रिक्तियों की घोषणा 2019 में की गई थी और सरकार ने इस नियुक्ति आदेश को अब मंजूरी दी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri Result 2021: इन विभागों में निकलीं बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन


बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में 31 जुलाई को ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि शिक्षा विभाग के तहत 14 हजार 580 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी करने की सहमति दे दी गयी है। उन्होंने बताया था कि सूबे की सरकार ने इस सीधी भर्ती के नियुक्ति आदेश को मंजूरी दे दी है। यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है और इसे लेकर आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती : 1110 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें रिक्तियों विवरण


इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक शिक्षण निदेशालय के आयुक्त को आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत रूप से जारी किया जाना चाहिए। नियुक्ति आदेश में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए कि परिवीक्षा अवधि और परिवीक्षा अवधि के दौरान देय वेतन वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें