चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को पद के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ से बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों से 400 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।
CGPSC State Service Mains 2023 Registration: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2023 के लिए आवेदन करने करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसएसई मेन्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन करके फॉर्म भरें।
- आवश्यक विवरण भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एक आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।