CGPSC Mains 2024: चयन प्रक्रिया
सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार दौर शामिल हैं। सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 के अनुसार, कुल 3,597 छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है और यह परीक्षा 24 से 27 जून, 2024 तक आयोजित होने वाली है।
CGPSC Mains 2024: ऐसे करें डाउनलोड
सीजीपीएससी प्रारंभिक परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।