CGPSC Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 2,548 उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं।
CGPSC Mains Admit Card: इतने पदों पर होनी हैं भर्तियां
CGPSC की ओर से इस भर्ती का परीक्षा का आयोजन कुल 171 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अंतर्गत नियुक्ति दी जाएगी।
CGPSC Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।