वेतन 56 हजार से शुरू होकर 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह तक
भारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है। इस भर्ती के तहत वेतन 56 हजार से शुरू होकर 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह तक रहता है। प्रमोशन के बाद वेतन ढाई लाख रुपये तक पहुंच जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक भारतीय सेना टीजीसी-2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
जनवरी 2023 से शुरू होगा बैच
टीजीसी यानी इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में जनवरी 2023 से शुरू होगा। प्रशिक्षण के सफल समापन पर सेना में स्थायी कमीशन के लिए लेफ्टिनेंट के वरिष्ठता के क्रम में नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन 19 जून, 2022 को दोपहर तीन बजे तक किया जा सकता है। भारतीय सेना भर्ती योग्यता / पात्रता शर्तों, ऑनलाइन पंजीकरण और अन्य नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना टीजीसी-136 की अधिसूचना joinindianarmy.nic.in पर भी पढ़ सकते हैं।
Indian Army TGC Recruitment: आवेदन प्रक्रिया
भारतीय सेना TGC-136 बैच की अधिसूचना 2022 के तहत पात्रता मानदंड में उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 09 जून, 2022 तक भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। वहीं, चयन पीईटी, एसएसबी साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा।