MPPSC Admit Card 2024 Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटस- mppsc.mp.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपना कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
परीक्षा अब 23 जून को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 74 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 60 रिक्तियां एसएसई 2024 के लिए और 14 रिक्तियां एसएफएस परीक्षा 2024 के लिए हैं।