फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Vyapam Amin 2025: छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती परीक्षा सात दिसंबर को, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र; देखें गाइडलाइंस

Sat, 29 Nov 2025 12:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CG Vyapam Amin Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की अमीन भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीच बताई गाइडलाइंस का भी पालन करना होगा।
 
विज्ञापन
CG Vyapam Amin Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Vyapam Amin Admit Card OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन पदों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

CG Vyapam Amin Exam: 7 दिसंबर को होगी परीक्षा

अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक होगी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकलवाना होगा और इसे परीक्षा के दिन केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा दिवस के लिए प्रवेश पत्र सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

CG Vyapam Amin Exam Guidelines: परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • लिखित परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व पहुंच जाना चाहिए।
  • परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र, जिसमें फोटो हो – जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। मूल पहचान पत्र न दिखाने की स्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले, अर्थात 11:30 बजे, परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का कागज़, डिवाइस, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट आदि लाना पूर्णतः निषेध रहेगा।
विज्ञापन

CG Vyapam Amin Dress Code: ड्रेस कोड का पालन करना होगा

परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनें। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामनी, मेरून, बैंगनी तथा गहरा पॉलके डॉटेड कपड़ा पहनना वर्जित है। बिना जेब वाला स्वेटर पहनना स्वीकार्य है, मगर तलाशी के दौरान स्वेटर उतारना होगा। स्वेटर पर आधी बांह या हल्के रंग की बाध्यता लागू नहीं होगी।

फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति है। कानों में किसी भी प्रकार की आभूषण या जूलरी पहनना प्रतिबंधित रहेगा। जो अभ्यर्थी शारीरिक या सांस्कृतिक पोशाक धारण करते हैं, उन्हें सामान्य समय से पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना आवश्यक होगा, जिसके बाद ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें