फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG TET: छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Fri, 09 Aug 2024 07:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CG TET 2024: छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर, दोनों पात्रता परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Answer key - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG TET Answer Key: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET 2024) की अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां जारी कर दी हैं। मण्डल ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर, दोनों के लिए पात्रता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजियां जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in. पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्राथमिक स्तर के तहत कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन की पात्रता के लिए और उच्च माध्यमिक स्तर के तहत कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन की पात्रता निर्धारित करने के लिए सीजी टीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा 20 जून और 23 जुलाई को आयोजित की गई थी।

दर्ज कराएं आपत्ति

CGPEB ने छत्तीसगढ़ टीईटी के लिए आंसर-की जारी करने के साथ-साथ उम्मीदवारों से इन पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को मण्डल द्वारा जारी किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, वे इसे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को मण्डल की वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा।
विज्ञापन

आपत्ति शुल्क

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये की दर से शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 16 अगस्त निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें