फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Police Recruitment 2021: एसआई और सूबेदार समेत इन पदों के लिए भर्ती जारी, उम्मीदवार ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 03 Oct 2021 08:47 PM IST
सोनिया चौहान जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CG Police Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के विभिन्न 975 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।  
विज्ञापन
police bharti - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के विभिन्न 975 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। उम्मीदवार 31 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल योग्यता टेस्ट और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि सीजी पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 34 साल के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन


सीजी पुलिस भर्ती  की महत्वपूर्ण तिथि
उम्मीदवारों को बताया जाता है कि आवेदन पंजीकरण शुरू होने की तिथि 01 अक्तूबर 2021 थी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन की अंतिम तिथि को 31 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को 975 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी 31 अक्तूबर तक करना होगा।

सीजी पुलिस भर्ती रिक्ति पदों का संक्षिप्त विवरण

क्र सं

 सीजी पुलिस भर्ती पदनाम

  रिक्त पदों का विवरण

1.  सूबेदार  58
2.  सब इंस्पेक्टर  577
3.  सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच)  69
4.  प्लाटून कमांडर  247
5.  सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट)  6
6.  सब इंस्पेक्टर (एडमिन)  3
7.  सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर)रेडियो  6
8.  सब इंस्पेक्टर (रेडियो)  9
   कुल पद  975

 

सीजी पुलिस भर्ती का आवेदन शुल्क

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए श्रेणी अनुसार सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये व एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क रखा गया है।

सीजी पुलिस भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाएं।

  • होम पेज पर नोटिफिकेशन बोर्ड टैब पर क्लिक करें,इसके बाद अगले पेज पर रिक्रूटमेंट करें।

  • अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र को पूरा करें और जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें