सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 रिक्ति विवरण
सेंट्रल बैंक के इस भर्ती अभियान के माध्यम से संस्थान में सफाई कर्मचारी सह उप-कर्मचारी और/या उप-कर्मचारी के 484 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा/10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। गौरतलब है कि उच्च योग्यता के लिए बैंक की सेवा में कोई रियायत, महत्व नहीं है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह से योग्यता पर आधारित होगा और भारत सरकार की आरक्षण नीति और नियमों के अनुसार, आईबीपीएस द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन परीक्षा और बैंक द्वारा आयोजित एक स्थानीय भाषा परीक्षा के माध्यम से होगा।
यहां करें आवेदन
आवेदन करने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाना होगा। यहां आवेदन करने का लिंक खोजे और उसपर क्लिक करें। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, फीस का भुगतान करना होगा और अंत में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।