फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Bank of India Recruitment: सेंट्रल बैंक में सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Mon, 17 Oct 2022 11:50 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 17 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। 
विज्ञापन
Central Bank of India Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं और आपका सपना बैंक अधिकारी बनने का है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों को भरा जाना निर्धारित है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय विश्लेषक / प्रबंधक, क्रेडिट अधिकारी, डेटा इंजीनियर, आईटी, क्रेडिट अधिकारी, जोखिम प्रबंधक / प्रबंधक, आदि के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

आवेदन की आखिरी तारीख आज
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 17 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रुपये 175/- + जीएसटी होगा जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए रुपये 850/- + जीएसटी देय होगा। 

अहम तिथियां
  • पंजीकरण दिनांक : 28 सितंबर, 2022 से 17 अक्तूबर, 2022
  • साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना : नवंबर, 2022
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 साक्षात्कार : दिसंबर, 2022
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीआई की भर्ती के लिए आधिकरिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद "विशेषज्ञ श्रेणी में अधिकारियों की भर्ती- 2022-23" में ऑनलाइन आवेदन करें।
  • नए उपयोगकर्ताओं को सक्रिय ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार लॉग इन करें और पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन करें।
  • सभी विवरण सही ढंग से भरें और जमा करने से पहले इसे सत्यापित करें।
  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें