फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: सी-डैक में 951 पदों पर भर्ती, 26 अक्तूबर तक आवेदन का मौका, नहीं लगेगा कोई शुल्क, कौन भर सकता है फॉर्म?

Tue, 06 Oct 2026 02:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सी-डैक ने 951 प्रोजेक्ट आधारित पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने विज्ञापन संख्या CORP/JIT/03/2026 के तहत 951 प्रोजेक्ट आधारित रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी। भर्ती देशभर के 11 सी-डैक केंद्रों के लिए की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सी-डैक भर्ती के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?

सी-डैक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सी-डैक के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

किन पदों पर भर्ती होगी?

भर्ती में मुख्य रूप से ये पद शामिल हैं:
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट
  • प्रोजेक्ट टेक्नीशियन
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर/पीएस एंड ओ एग्जीक्यूटिव
  • सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीडर
  • प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर/नॉलेज पार्टनर
  • प्रोजेक्ट ऑफिसर
  • प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ
  • एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट
  • एचआर एसोसिएट

सी-डैक भर्ती में किस केंद्र पर कितने पद हैं?

951 पद 11 सी-डैक केंद्रों में बांटे गए हैं। सबसे ज्यादा 272 पद बेंगलुरु में हैं, जबकि दिल्ली में सबसे कम 3 पद हैं।
 
सी-डैक केंद्र पद
बेंगलुरु 272
नोएडा 211
पुणे 162
हैदराबाद 76
चेन्नई 67
गुवाहाटी/सिने (उत्तर पूर्व) 46
मुंबई 45
कोलकाता 28
तिरुवनंतपुरम 25
मोहाली 16
दिल्ली 3
कुल 951
 

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। कुछ शुरुआती स्तर के पदों पर फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि वरिष्ठ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव जरूरी है। मुख्य पदों की पात्रता इस प्रकार है:
 
पद शैक्षणिक योग्यता/अनुभव अधिकतम आयु
प्रोजेक्ट एसोसिएट बीई/बीटेक, एमई/एमटेक या संबंधित स्नातकोत्तर योग्यता। फ्रेशर्स भी पात्र 30 वर्ष
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन आईटीआई, डिप्लोमा या कंप्यूटर/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक के साथ संबंधित अनुभव 30 वर्ष
प्रोजेक्ट इंजीनियर/पीएस एंड ओ एग्जीक्यूटिव 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक या स्नातकोत्तर योग्यता अथवा एमई/एमटेक/पीएचडी फ्रेशर्स: 30 वर्ष, अनुभवी: 45 वर्ष
सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक/पीजी या एमई/एमटेक/पीएचडी और कम से कम 4 वर्ष का संबंधित अनुभव 40 वर्ष
प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक/पीजी या एमई/एमटेक/पीएचडी के साथ संबंधित अनुभव 50 से 56 वर्ष
प्रोजेक्ट ऑफिसर सीए/सीएस/सीएमए/एलएलबी/एलएलएम या 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए और कम से कम 3 वर्ष का अनुभव 50 वर्ष
प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ 50% अंकों के साथ स्नातक और 3 वर्ष का अनुभव 35 वर्ष
 

सी-डैक भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन संबंधित पद और केंद्र की जरूरत के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में ये चरण शामिल हो सकते हैं:
  • आवेदन की स्क्रीनिंग
  • लिखित या कौशल परीक्षा, जहां लागू हो
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन

आवेदन की जांच के दौरान उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को देखा जाएगा। संबंधित पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

क्या सी-डैक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • सी-डैक भर्ती 2026 के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार सभी आवेदन शुल्क से मुक्त हैं।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  • सी-डैक के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन CORP/JIT/03/2026 डाउनलोड करें।
  • अपनी पसंद का सी-डैक केंद्र और पद चुनें।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करके मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
  • प्राप्त ओटीपी के जरिए मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और रिज्यूमे अपलोड करें।
  • आवेदन में भरी सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  • पात्रता और जानकारी सही होने के बाद आवेदन जमा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें