फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Recruitment Exam Date 2024: सीबीएसई भर्ती टियर-2 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम

Thu, 26 Sep 2024 05:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Recruitment Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टियर-2 भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नवंबर में आयोजित होने वाली है। 3, 10 और 11 अगस्त को आयोजित टियर 1 परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भाग लेने के पात्र हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Recruitment Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने टियर-2 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर विस्तृत समय सारिणी देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई भर्ती 2024 टियर-2 परीक्षा 10 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि टियर-2 परीक्षा दिल्ली में आयोजित की जाएगी और जो अभ्यर्थी दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में टियर-1 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उन्हें स्लीपर क्लास (नॉन-एसी) ट्रेन का आने-जाने का किराया दिया जाएगा।

सीबीएसई नोटिस में लिखा है, "ट्रेन किराया का दावा करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के दौरान आने-जाने की अपनी ट्रेन टिकट की कॉपी और अपने बैंक खाते के रद्द किए गए चेक की कॉपी जमा करनी होगी। उम्मीदवारों को देय राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Recruitment Exam 2024 - फोटो : Official website
परीक्षा का समय
यह परीक्षा लेखा अधिकारी, सहायक सचिव (शैक्षणिक/प्रशिक्षण), सहायक सचिव (कौशल शिक्षा) और सहायक सचिव (प्रशासन) सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी। लेखा अधिकारी, सहायक सचिव (शैक्षणिक/प्रशिक्षण) और सहायक सचिव (कौशल शिक्षा) के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि सहायक सचिव (प्रशासन) पद के लिए परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।


परीक्षा पैटर्न
प्रश्न पत्र में 47 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 320 अंक होंगे। शब्द सीमा अलग-अलग होगी, 40 अंकों वाले प्रश्नों के लिए 300 शब्दों में उत्तर देने होंगे, 10 अंकों वाले प्रश्नों के लिए 150 शब्दों में उत्तर देने होंगे, 5 अंकों वाले प्रश्नों के लिए 75 शब्दों में उत्तर देने होंगे और 2 अंकों वाले प्रश्नों के लिए केवल एक पंक्ति में उत्तर देने होंगे। परीक्षा द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेजी) होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें