3000 पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती अभियान का उद्देश्य एक निश्चित अवधि के लिए बैंक में प्रशिक्षुओं के कुल 3000 रिक्त पदों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी तरह से योग्य चिकित्सक द्वारा चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किए जाने और बैंक अधिकारियों द्वारा किए गए दस्तावेज सत्यापन के अधीन होगी।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 और 31 मार्च 2004 के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार ने अपनी स्नातक की डिग्री 30 मार्च, 2020 के बाद पूरी की हो, इसका प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।