उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2022 ) की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है।आयोग द्वारा इस पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन से जुड़ी तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। इस परीक्षा में न्यूनतम 10वीं या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि कैंडिडेट्स ने 1 जुलाई 2022 को कम से कम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। इसके अलावा उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक न हुई हो। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देख लें। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होनेजा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE UPSSSC PET Foundation Classes- Join Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकतेहैं।
साल 2021 में लागू हुए नए नियम के बाद यूपीएसएसएससी की ओर से राज्य में ग्रुप-सी के पदों पर कराई जाने वाली भर्तियों में आवेदन करने से पहले पीईटी में सफल होना अनिवार्य होगा। इसके अंतर्गत राजस्व लेखपाल, पूर्ति निरिक्षक, कनिष्ठ सहायक, गन्ना पर्वक्षेक जैसे कई पदों आते हैं। ऐसे में अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते हैं तो आपको PET अनिवार्य रूप से देना होगा। गौरतलब है कि इन-दिनों इस पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अंतिम तारीख से पहले फार्म भर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को आवेदन फार्म भरते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा जो नोटिफिकेश में स्पष्ट रूप से बताई गई हैं। अन्यथा दावेदारी निरस्त भी की जा सकती है।
साल 2022 में दूसरी बार 18 सितंबर को जल्द ही आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के आवेदन फार्म में कैंडिडेट्स अपने हस्ताक्षर के नीचे अपना पूरा नाम लिखना न भूलें।अभ्यर्थी द्वारा कैप्टिल लेटर में किया गया हस्ताक्षर पूर्णतया अमान्य होगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।