फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NAVY SSR, MR Recruitment 2022: नेवी अग्निवीर की पीईटी के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को लगाने होंगे इतने पुश-अप्स लेकिन महिला उम्मीदवारों को करना होगा ये काम

Mon, 11 Jul 2022 05:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय नौसेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत सीनियर सेकंडरी रिक्रूट और मैट्रिक रिक्रूट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार नौसेना एसएसआर व एमआर के पदों पर महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगी। 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) के कुल 2,800 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए एक जुलाई  से  पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 22 जुलाई 2022 है। इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के 560 पद आरक्षित रखे गए हैं जिसके तहत 17. 5 से अधिकतम 23 वर्ष तक की आयुसीमा वाले अविवाहित महिला/पुरुष कैंडिडेट्स  फार्म  भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेश देख सकते हैं। वहीं, अगरआप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मददसे अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

जरूरी योग्यता

अग्निवीर नेवी एसएसआर के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार को पास गणित और भौतिक विज्ञान के अलावा रसायन विज्ञान या बायोलॉजी अथवा कंप्यूटर साइंस में बारहवीं की किया होना चाहिए। वहीं एमआर पद पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी भीबोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए। 

कैसा होगा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

अग्निपथ स्कीम के तहत नेवी में एसएसआर पद पर भर्ती होने वाली भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक पुरुष अग्निवीरों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेण्ड में पूरी करनी होगी। वहीं महिलाओं को 8 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा सभी कैंडिडेट्स को 15 मिनट में 20 उठक-बैठक लगाने होंगे। जबकि पुरुष उम्मीदवार को 12 पुश-अप्स लगाने होंगे लेकिनमहिला अभ्यर्थी को इसकी जगह पर बेंट-नी सिट-अप्स लगाने पडेंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी नौसेना द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें