संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी देश की सबसे अच्छी सरकारी नौकरियों में जाते हैं। UPSC द्वारा इसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है और इसमें देश भर से लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। हालांकि, इस परीक्षा में सीटों की संख्या बेहद कम होती है इसलिए अभ्यर्थियों कोकड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होता है। UPSC ने CSE 2202 के लिए दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे और इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा पांच जून 2022 को आयोजित की जानी है। अभ्यर्थियों को CSE 2022 और इसके प्रीलिम्स परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्सविषय की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs PDF - Download Now की मदद ले सकते हैं।
सबसे ज्यादा सफल होते हैं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के अभ्यर्थी :
सिविल सेवा परीक्षा में सभी विषयों से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलता है। हालांकि, UPSC द्वारा जारी किए गए आकड़ो के मुताबिक इस परीक्षा में सबसे अधिक इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थीसफलता हासिल करते हैं। दरअसल UPSC द्वारा जारी किए गए आकड़ो के मुताबिक 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में कुल 922 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी और इनमें से 63.12 प्रतिशत छात्र इंजीनियरिंग बैकग्राउंड सेथे। वहीं, 24.18 फीसदी अभ्यर्थी हयूमैनिटिज बैकग्राउंड से, 6.61 फीसदी अभ्यर्थी साइंस बैकग्राउंड से और 6.07 फीसदी अभ्यर्थी मेडिकल बैकग्राउंड से थे।
ये भी पढ़ें
आईएएस सैलरी
आईएएस एग्जाम पैटर्न
वर्तमान भर्ती में क्या है रिक्तियों की संख्या :
UPSC द्वारा CSE 2022 के जरिये 1011 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 861 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन, आयोग ने अब इस भर्ती में 150 पद और जोड़े हैं और अब इसके जरिये 861 की जगह 1011 पदों पर भर्ती होगी। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भीशामिल कर दिया गया है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्तरेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने कोसाकार करें।