फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: पांच साल में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, 10 लाख तक कर्ज; जानें बजट में शिक्षा-रोजगार को क्या

Tue, 23 Jul 2024 11:47 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Education Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
Budget 2024, Education Budget, Employment Budget - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Education Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 में वित्त मंत्री निर्मला ने आज केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि जैसा कि सरकार ने अंतरिम बजट में अपने लक्ष्य निर्धारित किए थे, वह उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाषण में सीतारमण ने कहा कि सरकार का फोकस मुख्य रूप से गरीब, महिला, युवा और किसानों पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार एम्पलॉइमेंट एंड स्किलिंग, इनोवेशन रिसर्च एवं डेवेलपमेंट पर विशेष ध्यान दे रही है।

विज्ञापन

प्रमुख रोजगार एवं कौशल योजनाएं

वित्त मंत्री ने एक बड़े पीएम पैकेज की घोषणा की जिसमें रोजगार और कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच कार्यक्रम शामिल हैं, जिसमें कुल 2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन है। इनमें 1.48 लाख करोड़ रुपये विशेष रूप से शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए आवंटित किए गए हैं।

पांच साल में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाया जाएगा

कौशल विकास को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए, सीतारमण ने खुलासा किया कि नई पहल पांच साल की अवधि में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करेगी। इस कदम से देश के कार्यबल में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है, जिससे युवाओं को विभिन्न उद्योगों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल मिलेगा।

1000 आईटीआई को हब और स्पोक मॉडल में किया जाएगा अपग्रेड

वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि इस बार सरकार का मुख्य फोकस युवाओं को स्किल्ड करने और नवाचार और विकास पर है। लोकसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं में कौशल को विकसित करने के लिए 1,000 आईटीआई को हब और स्पोक मॉडल में अपग्रेड किया जाएगा।

छात्रों को 10 लाख तक की वित्तिय सहायता

वित्त मंत्री ने कहा कि 7.5 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा के लिए मॉडल स्किलिंग लोन स्कीम को संशोधित किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका!

सरकार एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देगी। यह इंटर्नशिप 12 महीने की होगी। इसमें युवाओं को कारोबार के वास्तविक माहौल को जानने और अलग-अलग पेशे की चुनौतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके तहत युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा। यही नहीं, उन्हें एकमुश्त मदद के रूप में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

'रोजगार से महिलाओं को जोड़ने की योजना'

वित्त मंत्री ने कहा, 'हम रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उद्योंगो के साथ मिलकर ‘महिला हॉस्टल’ और ‘बालगृहों’ की स्थापना करेंगे। यह योजना महिला कौशल कार्यक्रम को प्रोत्साहित करेगी।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें