फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC Stenographer Recruitment 2023: बीएसएससी भर्ती का आखिरी मौका आज; स्टेनोग्राफर की रिक्तियों पर करें अप्लाई

Sat, 01 Jul 2023 11:38 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC Stenographer Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के तहत स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन
BSSC Stenographer Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSSC Stenographer Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के तहत स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया शनिवार, 01 जुलाई को समाप्त होने वाली है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 01 जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर 01 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बीएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के 232 पदों को भरना है। इन दोनों पदों (स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर) के लिए वेतनमान लेवल 4 और 6 निर्धारित है।

BSSC Stenographer Recruitment 2023: पात्रता मापदंड

आवेदक की उम्र : अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 होनी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष तो आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की 40/42 होनी चाहिए।

आवेदक की शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट(10+2) या समकक्ष की पढ़ाई पूरी की होनी चाहिए।

BSSC Stenographer Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अन्य राज्यों / सामान्य / ईबीसी / बीसी श्रेणी के आवेदकों को 540 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला के आवेदकों को 135 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

BSSC Stenographer Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
  • सबसे पहले बीएसएससी के आवेदन पोर्टल onlinebssc.com पर जाएं।
  • स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें