फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां, जानें क्या है जरूरी योग्यता

Sat, 16 Apr 2022 06:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी भी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।   
विज्ञापन
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSF Recruitment 2022: सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन  rectt.bsf.gov.in या bsf.gov.in पर पंजीयन कर के कर सकेंगे। 

विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही जारी होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 31 मई, 2022 तक अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। 

BSF Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
  • इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट)- 1 पद 
  • सब इंस्पेक्टर- 57 पद 
  • जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- 32 पद

BSF Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
  • इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्ट में डिग्री; आर्किटेक्ट परिषद के साथ पंजीकृत।
  • सब इंस्पेक्टर- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

BSF Recruitment 2022: आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी भी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।   
विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें