फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Admit Card: यूपी एसआई/एएसआई पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, जानें डाउनलोड करने का तरीका 

Sat, 16 Apr 2022 05:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून, 2021 से लेकर 22 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
UP Police SI Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP Police SI Admit Card: इन पदों पर होनी हैं भर्तियां
UPPRPB की ओर से इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को उप निरीक्षक (गोपनीय) / उप निरीक्षक गोपनीय (विजिलेंस), सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क) / सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क विजिलेंस) और सहायक उप निरीक्षक (अकाउंट) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1329 है। 

UP Police SI Admit Card: भर्ती की जानकारी 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून, 2021 से लेकर 22 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा को पास किया था, वह अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर के पीईटी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

UP Police SI Admit Card: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे uppbpb.gov.in से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें