फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI Result: बीपीएसएससी एसआई संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, डाउनलोड करने के लिए ये रहा लिंक

Fri, 09 Feb 2024 12:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC SI Pre Result 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बीपीएसएससी एसआई संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीपीएसएससी एसआई संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC SI Pre Result 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बीपीएसएससी एसआई संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन और सतर्कता विभाग में सब इंस्पेक्टर विजिलेंस के पद के लिए परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल

बीपीएसएससी एसआई संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 1 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। बीपीएससी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि कुल 45,510 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 1,129 उम्मीदवारों को कदाचार और अन्य संबंधित कारणों से परीक्षा से बाहर कर दिया गया।

अधिसूचना के अनुसार, 63 पद सब-इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन के लिए और एक सब-इंस्पेक्टर विजिलेंस के लिए है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
विज्ञापन

एसआई अंक 2023 डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट टैब के तहत एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एसआई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दस्तावेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें