फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police SI Recruitment 2023: बिहार में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

Sat, 04 Nov 2023 11:49 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


BPSSC SI 2023: अंतिम तिथि

बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया था और पंजीकरण की प्रक्रिया आज, यानी 04 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2023 तक है।

Bihar Police रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर के 64 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
  • सब इंस्पेक्टर निषेध: 63 पद
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर विजिलेंस: 01 पद

Bihar Police SI Recruitment आवेदन शुल्क

बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। बिहार के एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाना जा सकता है।
विज्ञापन

Bihar Police आयु सीमा 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 37 वर्ष के बीच और महिला उम्मीदवारों के लिए 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या वह समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें