फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police SI Mains: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, इन नियमों का करना होगा पालन

Fri, 23 Feb 2024 05:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police SI Mains Exam 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग 25 फरवरी को बीपीएसएससी एसआई मुख्य परीक्षा आयोजित करने वाला है। आयोग ने बीपीएसएससी एसआई मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
BPSSC Bihar Police SI Mains 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC Bihar Police SI Mains 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग 25 फरवरी को बीपीएसएससी एसआई मुख्य परीक्षा आयोजित करने वाला है। आयोग ने एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आयोग ने बीपीएसएससी एसआई मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

परीक्षा हॉल में साथ लेकर आएं एडमिट कार्ड

जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट परीक्षा हॉल में साथ लाना होगा। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ फोटो-पहचान प्रमाण जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड भी लाना होगा।

समय से पहुंचे परीक्षा केन्द्र

अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

BPSSC SI Mains Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश

उम्मीदवार को नीचे बताए गए बीपीएससी एसआई मुख्य परीक्षा दिशानिर्देश का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है -
  • बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है।
  • परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को वैध फोटो पहचान-पत्र के साथ जाना होगा।
  • यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर आवेदन-पत्र के समरूप 2 फोटोग्राफ भी लाने होंगे।
  • यदि ई-प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो अपने आवेदन पत्र की रसीद की फोटोकॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ कार्यालय में संपर्क करें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ओएमआर शीट पर विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें। इसके लिए उम्मीदवारों को इस पर लिखे गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
  • भविष्य के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उम्मीदवारों से परीक्षा के बाद भी एडमिट कार्ड सुरक्षित रखने को कहा है। बाद में आयोग द्वारा विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए इसकी मांग की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें