डैशबोर्ड में लॉगिन करके देख सकेंगे विवरण
बिहार शिक्षक भर्ती पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी 17 जुलाई से उपलब्ध होगी। आयोग द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, "दिनांक 19.07.2024 से 22.07.2024 तक आयोजित होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केन्द्र के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिनांक 17.07.2024 से उपलब्ध रहेगा, जिसे अपने Dashboard में Login के उपरान्त देखा जा सकता है।"
दिशा-निर्देश
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जानी होगी। जारी नोटिस में लिखा है, "प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी e-Admit card (प्रवेश-पत्र) की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे एवं परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द कराना सुनिश्चित करेंगे।"
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। आयोग द्वारा जारी निर्देशों में बताया गया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।