फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Exam: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण-3 के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

Tue, 09 Jul 2024 01:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) चरण-3 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) चरण- 3 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6-8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10), और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in. के माध्यम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) चरण- 3 के लिए एग्जाम 19 से 22 जुलाई, 2024 निर्धारित है। इस चरण का लक्ष्य राज्य भर में विभिन्न शिक्षण पदों के लिए 87,074 रिक्तियों को भरना है। 

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण 
  • एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, आवंटित परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण होंगे।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी विसंगति के लिए अपने प्रवेश पत्र के विवरण की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और यदि आवश्यक हो तो तुरंत बीपीएससी से संपर्क करें।
  • परीक्षा में उपस्थित होने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र के साथ प्रवेश पत्र की एक कॉपी लेकर जाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in. पर जाएं।
  • अबएडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और आगे के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें