BPSC Assistant Professor Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। बीपीएससी ने इन पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते है। परिणाम के साथ ही बीपीएससी ने भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।