फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result 2022: बीपीएससी सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Thu, 17 Mar 2022 05:23 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Assistant Professor Result 2022: बीपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 55 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 53 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ था।
विज्ञापन
BPSC Result 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Assistant Professor Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। बीपीएससी ने इन पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते है। परिणाम के साथ ही बीपीएससी ने भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

BPSC Assistant Professor Result 2022:  इतने उममीदवार हुए सफल
बीपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 55 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 53 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ था। आयोग द्वारा 23 फरवरी और 24 फरवरी, 2022 को साक्षात्कार की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसी के आधार पर बीपीएससी ने उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम घोषित किए हैं। अंतिम परिणाम में कुल 16 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।  

BPSC Assistant Professor Result 2022: अंतिम परिणाम के अनुसार जानें किस वर्ग श्रेणी से कितने छात्र हुए चयनित
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) - 7
  • अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) - 4
  • अनुसूचित जाति (एससी) - 2
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 3
विज्ञापन

BPSC Assistant Professor Result 2022: ऐसे देखें परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर  सकते हैं। 


1. उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in. पर जाएं।

2. अब होमपेज संबंधित भर्ती के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में परिणाम दिखाई देंगे।

4. अब ctrl + F की मदद से अपना नाम या रोल नंबर खोजें।  

5. इस पीडीएफ को अच्छे से जांच कर सेव कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें