BPSC Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 28 सितंबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....